प्रस्तुत पुस्तक युवा और जेन्डर भेदभाव के बदलते आयामों पर लिखी गई है| इसमे जेन्डर भेदभाव की समस्या का गहनता, व्यापकता एवं स्पष्टता के साथ विश्लेषण किया गया है| पुस्तक में शिक्षा, कैरियर, निर्णय क्षमता, नौकरी करने आदि सम्बन्धित क्षेत्रों में होने वाले जेन्डर भेदभाव पर युवाओं के विचारो को तुलनात्मक रूप से देखने का प्रयास किया गया है| आधुनिकीकरण, वैश्वीकरण, कानून, जनसंचार साधनों एवं सरकार के प्रयासों आदि के प्रति युवाओं के द्रष्टिकोणों को तार्किक व युक्तिसंगत ढ़ंग से प्रस्तुत किया गया है| यह पुस्तक आधुनिकता व परम्परा की मिश्रित सोच रखने वाली युवा पीढ़ी के जेन्डर सम्बन्धित विचारों को सैद्धांतिक द्रष्टि से पुष्ट करती है|
युवा और जेन्डर भेदभाव
Youth And Gender Discrimination (Hindi)
₹495.00
ISBN | 9788179067826 |
---|---|
Name of Authors | Anukrati Rao |
Name of Authors (Hindi) | अनुकृति राव |
Edition | 1st |
Book Type | Hard Back |
Year | 2018 |
Pages | 169 |
डॉ. अनुकृति राव, सहायक आचार्य, उदयपुर स्कूल ऑफ़ सोशल वर्क, जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डिम्ड-टू-बी) विश्वविद्यालय, उदयपुर में पिछले टन वर्षों से कार्यरत है| आपने जेन्डर और उससे जुड़े मुद्दों पर शोध पत्र लिखे हैं| इसके साथ-साथ जेन्डर के मुद्दों से संबन्धित स्थानीय व राष्ट्रिय स्तर की संगोष्ठियों में पत्र वाचन भी किए हैं| आपने अपने विभाग में दो राष्ट्रिय स्तर के सेमिनार में एडवाईसरी बोर्ड कमेटी की सक्रिय सदस्या के रूप में भूमिका ना निर्वहन किया है| आप अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं तथा फील्ड वर्क से भी जुडी हुई है| इस प्रकार से अपने स्वयं को एक कुशल शिक्षा, अनुसंधानकर्ता तथा फील्ड वर्क के रूप में स्थापित किया है|
Reviews
There are no reviews yet.