महाभारत में भीष्म : एक समीक्षात्मक अध्ययन नामक पुस्तक शोध ग्रन्थ डॉ. रमेश चन्द्र टांक की एक मौलिक एवं उद्देश्यपूर्ण कृति है| इस ग्रन्थ में लेखक ने महाभारतकाल के एक अतिमहत्वपूर्ण पत्र भीष्म के जीवनदर्शन को एक नवीन स्वरुप में प्रस्तुत किया है| इसमे प्राचीन चिन्तकों एवं विचारकों द्वारा स्थापित एवं वर्तमान विद्वानों द्वारा अनुमोदित सामाजिक एवं राजनीतिक सिद्धान्तों की कसौटी पर देवव्रत भीष्म के जीवन को परखकर भीष्म के जीवनादर्शो, सिद्धान्तों एवं त्याग की महिमा की विस्तारपूर्वक व्याख्या की गई है| भीष्म ने राजनीतिक के सूक्ष्म सिद्धान्तों की विवेचना धर्मराज युधिष्ठर के समक्ष करके उन्हें राजधर्म पालन का सम्यक आदेश प्रदान किया था| भीष्म के गुण - दोषों का आकलन करके गुणों को ग्रहण करने एवं दोषों से दूर रहने की नेक सलाह देना भी इस पुस्तक का उद्देश्य है| अन्तत: पुस्तक आज के वर्गसंघर्ष, जातिवाद एवं अनाचार से पीड़ित भारतीय समाज को उचित कर्म करने की प्रेरणा देने एवं अपने श्रेष्ठ कार्यों द्वारा ही समाज में उचित स्थान बनाने की प्रेरणा देने वाले भीष्म के जीवनदर्शन की उपयोगिता बतलाने में सफल सिद्ध होती है|
महाभारत में भीष्म :एक समीक्षात्मक अध्ययन
Bhishma In The Mahabharata: A Critical Study (Hindi)
₹1,595.00
ISBN | 9788179067772 |
---|---|
Name of Authors | Ramesh Chandra Tak |
Name of Authors (Hindi) | रमेश चन्द्र टांक |
Edition | 1st |
Book Type | Hard Back |
Year | 2019 |
Pages | 317 |
Reviews
There are no reviews yet.