इस राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति का सब से अधिक शक्तिशाली और व्यावहारिक माध्यम भारत के पर्व – त्यौहार, मेले, उत्सव, समागम, व्रत, उपवास, तीर्थ-यात्राएँ, पुण्य-स्थान और कुछ महान व्यक्तित्वों का स्मरण दिलाते हैं तो कुछ स्थान-विशेष का महत्त्व-प्रतिपादन करते हैं| पर ये सब सम्पूर्ण भारतीय जातियों के लिए एक-सामान पूजा, मान्य और आदरणीय हैं| डॉ. विणा भगत ने अपनी इस छोटी सी पुस्तक में इन्ही उत्सवों, त्योहारों, पर्वों और जयन्तियों आदि के संक्षिप्त परिचय द्वारा भारत की इसी भौतिक विविधता में सांस्कृतिक एकता का सहज, सरल परन्तु मनोहर वृत्त प्रस्तुत किया है| छोटे – छोटे इन निबन्धों द्वारा जहाँ प्रत्येक पर्व, उत्सव, दिवस आदि की बाह्य रूप – रचना और मनाने की पद्धतियों आदि का परिचय मिलता है, वहीँ भारतीय संस्कृति के विशाल-विस्तीर्ण पट्ट का भी शक्तिशाली निर्देशन होता है| यह विश्वाश किया जा सकता है की इस पुस्तक द्वारा जहाँ इन पर्व – त्यौहारों का सामान्य परिचय प्राप्त होगा| वाही भारतीय संस्कृतिक के वैविध्य के रेखांकन का महत्कार्य भी सिद्ध होगा|
भारत के विशिष्ट पर्व
Special Festivals Of India (Hindi)
₹140.00
Order on WhatsApp| ISBN | 9788179062524 |
|---|---|
| Name of Authors | Veena Bhagat |
| Name of Authors (Hindi) | वीणा भगत |
| Edition | 1st |
| Book Type | Paper Back |
| Year | 2011 |
| Pages | 139 |
नाम : विणा भगत
शिक्षा: बी.ए.आर्नस (हिन्दी) इन्द्रप्रस्थ कॉलेज, दिल्ली एम.ए. (हिन्दी) दिल्ली विश्वविद्यालय
पीएच.डी. पंजाब विश्वविद्यालय, चण्डीगढ़
लेखन कार्य: महामति प्राणनाथ मनीषा पुस्तकाकार दिल्ली से प्रकाशित वार्षिक पत्रिका जागनी में
नियमित लेख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित कई लेख|

Reviews
There are no reviews yet.