मेवाड़ के इतिहास को पुष्ट एवं प्रामाणिक बनाने एवं उसमें नवीन तथ्यों का समावेश करने में पण्डित रविशंकर देराश्री संग्रह का महत्वपूर्ण योगदान है।
देराश्री संग्रह में विद्यमान मेवाड़, बनेड़ा, राघोगढ़ और कुचामन आदि से संबंधित कतिपय दस्तावेजों व पाण्डुलिपियों का संपादन व प्रकाशन पूर्व में किया गया है जो संग्रह की महत्ता को सिद्ध करते है। प्रस्तुत पुस्तक में पण्डित रविशंकर देराश्री के व्यक्तित्व-कृतित्व, विभिन्न संस्थाओं में संग्रहित उनके संकलन की सामग्री के परिचय तथा विश्लेषणात्मक तकनीक से उसके महत्व को स्पष्ट करने एवं इतिहास पुनर्लेखन में देराश्री संग्रह की सामग्री के स्थान को रेखांकित करने का उद्यम किया गया है।

Reviews
There are no reviews yet.