प्रस्तुत पुस्तक "समाजशास्त्र का परिचय" समाजशास्त्र के आधारभूत तथ्यों पर लिखी गयी है| इस कृति में सभी विश्वविद्यालय के स्नातक स्तर के प्रथम वर्षीय पाठ्यक्रम से संबंधित एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक सामग्री का समावेश किया गया है| प्रतियेक अध्याय के पश्चात अतिलघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय एवं विस्तृत प्रश्नों का अभ्यास हतु समावेश किया गया है जिसके विद्यार्थीगण अवश्य लाभान्वित होगें| इस पुस्तक में समावेशित सामग्री को चित्रों एवं तालिकाओं के माध्यम से सुग्राही एवं सरल बनाने का प्रयास किया गया है| पुस्तक ले लेखन में जिन विद्वानों की कृतियों का सहयोग लिया गया है उन्हें में धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ| मुझे आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विशाव्शाए की इस पुस्तक के गहन अध्ययन से न केवल विश्वविद्यालय परीक्षाओं में सफलता आर्जित की जा सकेगी वर्ण अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता के लिए यह पुस्तक एक मील का पत्थर साबित होगी| आकादमिक क्षेत्र में उन्नति के पथ पर अग्रसर रहने के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहे मेरे पापा व सभी गुरुजनों को साधुवाद|

समाजशास्त्र का परिचय
Introduction To Sociology (Hindi)
₹210.00
ISBN | 9788179066584 |
---|---|
Name of Authors | Dr. Anju Beniwal |
Name of Authors (Hindi) | डॉ. अन्जू बेनीवाल |
Edition | 1st |
Book Type | Paper Back |
Year | 2017 |
Pages | 216 |
Language | Hindi |
University | MLSU |
Branch | Arts |
Stream | B.A. |
डॉ. अन्जू बेनीवाल मानवशास्त्र व समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर व नेट उत्तीर्ण है| आपको 16 वर्षों का अध्यापन कार्य का अनुभव है| आपके ख्यातिलब्ध राष्ट्रिय / अन्तराष्ट्र्रीय शोध पत्रिकाओं एवं सम्पादित पुस्तकों में 45 से अधिक शोध - पत्र प्रकाशित हो चुके है| आप कई पुस्तकों की लेखिका है| आपने 50 से अधिक राष्ट्रिय एवं अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों में पत्र - वाचन किये है| अनेक राष्ट्रिय / अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों में तकनिकी सत्र की अध्यक्षता तथा मुख्य वक्ता के रूप में आपने भूमिका का निर्वहन किया है| अकादमिक उद्देश्यों से आपने अनेक विदेश यात्राएँ भी की है| सेंगड विश्वविद्यालय (हंगरी), योकोहामा (जापान) में पत्र - वाचन तथा वियना (ओस्ट्रिया) में शोध पत्र - वाचन के साथ तकनिकी सत्र की अध्यक्षता भी की है|| इंटरनेशनल सोशियोलोजिकल असोसिएशन (ISA), भारतीय समाजशास्त्र परिषद् (ISS), आल इण्डिया पोलिटिकल साइंस एसोसिएशन (IPSA) आदि अनेक अकादमिक संस्थाओं की आप सदस्या है| आपकों वर्ष 2013 - 14 में ओ.पी. शर्मा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| आप अनेक राष्ट्री / अन्तर्राष्ट्रीय शोध - पत्रिकाओं के संपादक एवं सलाहकार मण्डल में सक्रीय सदस्य है| डॉ. बेनीवाल राजस्थान सोशियोलोजिकल एसोसिएशन (RSA) में सयुंक्त सचिव के अ निर्वहन कर रही है| ISA (RC13) में बोर्ड सदय के रूप में आपका चुनाव उल्लेखनीय उपलब्धि है| सम्प्रति आप राजकीय मीरा कन्या (पी.जी.) महाविद्यालय, उदयपुर में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर है|
Reviews
There are no reviews yet.