20 दिसम्बर 1951 को नाथद्वारा (राजस्थान) जनपद के छोटे से गाव लालमादडी में जन्मे माधव नागदा ने सन 1973 में रसायन विज्ञानं में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की| तत्पश्चात बी.एड. करने के उपरांत अध्याक के क्षेत्र में कदम रखा| कहानी लेखक से साहित्यिक जीवन में पदार्पण किया| बाद में लघुकथा, कविता तथा समीक्षा में भी हाथ आजमाए| डायरी लेखन में भी रूचि| हिन्दी और राजस्थानी दोनों भाषाओं में समान रूप से लेखन| हिन्दी में अब तक चार कहानी संग्रह, दो लघुकथा संग्रह तथा एक डायरी विधा की पुस्तक प्रकाशित| दो कहानी संग्रह एवं एक लघुकथा संग्रह मराठी में अनुदित| एक लघुकथा संग्रह अंग्रेजी में भी अनुदित| राजस्थान में भी दो पुस्तकें प्रकाशित| कई पुरस्कार व सम्मान से सामद्रत| कहानी संग्रह ‘उसका दर्द’ राजस्थान साहित्य अकादमी के सुमनेश जोशी पुरस्कार से पुरस्कृत|’परिणति तथा अन्य कहानियां, के लिए कथा साहित्यिक और सांस्कृति संस्थान, जोधपुर द्वारा रघुनंदन त्रिवेदी कथा अलंककरण से अलंकृत| कविता ‘ठहरा हुआ वक्त’ राजस्थान पत्रिका स्रजनात्मक पुरस्कार से पुरस्कृत|डायरी विधा की राजस्थानी कृति ‘सोनेरी पाँखा वाली तितलियाँ’ राजस्थानी भाषासाहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा शिवचन्द्र भारतीय पुरस्कार से सम्मानित| इस कृति को राजस्थानी भाषा की प्रथम प्रकाशित डायरी विधा की पुस्तक होने का गौरव प्राप्त है| आप मनोहर मेवाड़ सम्मान, आचार्य निरंजन नाथ विशिष्टसाहित्यकार सम्मान, लाल बहादुर शास्त्री साहित्य रत्न सम्मान,(मंजिल ग्रुप, दिल्ली द्वारा), गोपीराम गोयलसृजन कुंज पुरस्कार (कहानी ‘आत्मवत सर्वभूतेषु’ के लिए) से भी सम्मानित हो चुके है| इसके आलावा आपको विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, भागलपुर ने विद्यावाचस्पति एवं विद्यासागरतोसाहित्य मण्डल नाथद्वारा ने साहित्य सुधाकर उपाधियों से विभूषित कर स्वयं को गौरवान्वित किया है| ‘मैं शब्दों का कुम्भकार’ आपका प्रथम कविता संग्रह है| सप्रति गावं लालमादडी में स्वाध्याय, स्वतंत्रलेखन व सामाजिक कार्य में व्यस्त|
मैं शब्दों का कुम्भकार
I Am The Word Potter (Hindi)
₹200.00
Order on WhatsApp| ISBN | 9788179065792 |
|---|---|
| Name of Authors | Dr. Satish Kumar Sharma |
| Name of Authors (Hindi) | डॉ. सतीश कुमार शर्मा |
| Edition | 1st |
| Book Type | Hard Back |
| Year | 2016 |
| Pages | 91 |
| Language | Hindi |

Reviews
There are no reviews yet.