डॉ. जसवन्त मेनारिया योग शिक्षा, योग चिकित्सा और जीवन विज्ञान के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव रखने वाले प्रतिष्ठित योगाचार्य, शोधकर्ता और प्रशिक्षक हैं। आपने योग शिक्षा में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, जीवन विज्ञान में मास्टर डिग्री, प्रेक्षाध्यान एवं योग में विशिष्ट प्रशिक्षण, B.P.Ed, M.P.Ed तथा फूड एंड न्यूट्रिशन साइंस में प्रमाण-पत्र सहित बहु-विषयक शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की है। आप यूजीसी नेट (योग) उत्तीर्ण हैं तथा प्राकृतिक चिकित्सा (Naturopathy) में तीन वर्षीय D.Y.N.S. डिप्लोमा से भी सम्मानित हैं।
आपके पाँच शोधपत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं, जो योग अनुसंधान के क्षेत्र में आपके योगदान को प्रमाणित करते हैं। वर्तमान में आप पैसिफिक स्कूल ऑफयोगा साइंस, पाहेर यूनिवर्सिटी में विभागाध्यक्ष एवं सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं और योग शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं।
योग प्रतियोगिताओं में आपकी उपलब्धियाँ उल्लेखनीय हैं अंतर-विश्वविद्यालय योग प्रतियोगिता में कांस्य पदक, राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में रजत पदक, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में रजत एवं कांस्य पदक, जिला स्तरीय योग प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक।
आपकी योग सेवा और सामाजिक योगदान को कई प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है. जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय सम्मान, लायंस क्लब द्वारा शिक्षक सम्मान, सुखाड़िया विश्वविद्यालय द्वारा योग शिक्षक सम्मान, नारायण सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क योग सेवा हेतु विशेष सम्मान।
आपने लकुलिश योग विश्वविद्यालय, गुजरात के अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में Co-Chairperson के रूप में अपनी विद्वत्ता का परिचय दिया है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आपके विचार प्रतिवर्ष विभिन्न संचार माध्यमों में प्रसारित होते रहे हैं।
डॉ. मेनारिया “आदियोगी ग्रुप, उदयपुर” के संस्थापक हैं। पिछले 22 वर्षों से योग चिकित्सा, योग शिक्षा, योग शिविरों के आयोजन और समाज के प्रति योग-सेवा में निरंतर सक्रिय रहते हुए आपने हजारों लोगों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की दिशा में प्रेरित किया है।
मोनू कुमार, पीएचडी शोधार्थी, पैसिफिक ऐकडेमिक ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी उदयपुर, राजस्थान
शैक्षणिक योग्यता- यूजीसी नेट जेआरएफ (योग), एमएससी एप्लाइड योग और मानव उत्कृष्टता में स्नातकोत्तर (देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार)
01 शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में, 15 वर्षों से योग से जुड़े हुए, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय योग प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त, Excellence Yog Academy के संस्थापक |

Reviews
There are no reviews yet.