डॉ. गोपाल व्यास की पुस्तक ‘इतिहास क्या है?’ इतिहास विधा का एक सारगर्भित परिचय है| यह इतिहास विषय के विद्यार्थियों सहित इतिहास को जानने के लिए उत्सुक-पाठकों के लिए भी अची अध्ययन – सामग्री प्रदान करने के लिये संकलित, मौलिक और विश्लेषण विचार प्रस्तुत करने वाली पुस्तक है| इसमे इतिहास के सिद्धान्त पद्धति, व्यवहार विषय में शोध- विधि सहित इतिहास के अर्थ और कुछ प्रमुख इतिहास विद्वानों के लेखन को समाहित किया गया है| लेखक ने अध्यापक – सेवा में कई वर्षो तक इतिहास के स्रोत और इतिहास – दर्शन के विषय को एम. ए. की कक्षाओं में पढाया है अतः इसका अनुभव भी इस पुस्तक में स्पष्ट है| वैसे यह पुस्तक भारतीय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग इंगित इतिहासलेखन के इर्दगिर्द विषय – संयोजित करती है किन्तु इसका विवेचित – स्वरुप इतिहास के बारे में जिज्ञासु पाठकों को इतिहास में इतिहास के दर्शन कराता है| इस कृति की सबसे बड़ी विशेषता है की इसमे वर्गीकृत पांच अध्याय और उसके विभिन्न उपाध्याय, इतिहास की द्रष्टि को स्पष्ट करने में उपयोगी – सामग्री से परिपूर्ण है|
इतिहास क्या है?
What Is History? (Hindi)
₹1,295.00
Name of Authors | Gopal Vyas |
---|---|
Name of Authors (Hindi) | गोपाल व्यास |
Edition | 1st |
Book Type | Hard Back |
Year | 2014 |
Pages | 406 |
Language | Hindi |
डॉ. गोपाल व्यास जन्म – जून 27, 1946; उदयपुर (राज.) (माता – (स्व.) श्रीमती मोहनबाई, पिता – स्व. श्री मुकुटलाल जी आमेटा) शिक्षा: एम.ए., इतिहास, समाजशास्त्र, हिन्दी साहित्य, आई.जी.डी. (मुम्बई), पी.एच.डी. (इतिहास) प्रकाशन: इतिहास विद्या: 14 पुस्तकें, पुस्तक सहयोग: 8 पुस्तकों में, लेखक संदर्भ: 5 पुस्तकों में, साहित्य विद्या: फूटकर कविताएँ – 6 पुस्तक, पात्र – पत्रिका: 62 शोध पात्र (इतिहास), 10 साहित्य-आलेख, विविध विषयों के 22 आलेख, कोटा भारतीय इतिहास कांग्रेस, (3) अंशकालीन सदस्य मनोनीत, राजस्थान साहित्य अकादमी प्रकाशन सहयोग समिति, 1995-96ई. सम्मान: महाराणा कुम्भा सम्मान से सम्मानित (2010ई.), महाराणा मेवाड़ चेरेटीबल फाउंडेशन| पद पर कार्य किया: (1) राजस्थान मेडिकल कॉलेज सेवा मै – वरिष्ट तकनीशियन, (2) राजस्थान कॉलेज शिक्षा सेवा में – वरिष्ट प्राध्यापक – इतिहास, (3) स्नात्तकोतर महिला महाविद्यालय, सागवाडा में – प्राचार्य, महाविद्यालय| वर्तमान में: (1) मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में – मानद शोध निर्देशक, (2) पेसिफिक विश्वविद्यालय में मानद शोध निर्देशन| शोध निर्देशन: (1) वर्तमान में दो शोध छात्र कार्यरत, (2) पूर्व में 7 विद्यार्थी शोध निर्देशन में शोध उपाधि प्राप्त| स्थाई पता: 16, राधेश्याम गली, ब्रह्मपोल, उदयपुर – 313001 (राज.)
Reviews
There are no reviews yet.