डॉ. नीरज श्रीमाली
आप वर्तमान में श्री गोविन्द गुरु राजकीय महाविद्यालय बाँसवाडा, राजस्थान में सहायक आचार्य (वनस्पति विज्ञान) के पद पर सेवारत हैं। आपने अपनी पी.एचडी. उपाधि (2022) गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय से प्राप्त की। आपने राजस्थान लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर (बोटनी) भर्ती परीक्षा-2014 में द्वितीय तथा गुजरात लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर (बोटनी) भर्ती परीक्षा 2016 में तृतीय रेंक अर्जित की। लोकवानस्पतिकी, पादप रसायन विज्ञान, पादप कार्यिकी एवं पादप पारिस्थितिकी आपके शोध एवं अध्ययन के मुख्य क्षेत्र है। आपके 7 शोध पत्र विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। पूर्व में आपकी विविध विषयों पर स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की 12 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। आप विभिन्न पत्र पत्रिकाओं के लिए रोचक विज्ञान आलेख भी लिखते है। आप विगत 15 वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं सम्बन्धी मार्गदर्शन के साथ करियर गाइडेंस एवं काउंसिलिंग के प्रकल्प से भी जुड़े हुए है।
डॉ. अरुण चौधरी
आप वर्तमान में महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चित्तौडगढ, राजस्थान में एसोसिएट प्रोफेसर, बॉटनी के पद पर सेवारत हैं। आपने मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय से पी.एचडी. उपाधि (2012) प्राप्त की। आप 2010 राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कॉलेज शिक्षा सेवा में चयनित होने से पूर्व लाइफ साइंसेज में नेट एवं गेट की परीक्षा उत्तीर्ण की। विगत 20 वर्षों से शिक्षा एवं ब्रायोफाइट्स विषय पर शोध कार्य कर रहे हैं और आपके अनेक शोध पत्र विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके है। पूर्व में आपकी विविध विषयों पर 4 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। आप यूजीसी द्वारा अनुदानित लघु शोध परियोजना भी संपादित कर चुके हैं। आपने पूर्व में नेट लाइफ साइंसेज प्रतियोगी परीक्षाओं में कई सारे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए उत्तीर्ण कराया है। शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ आप जाने-माने राष्ट्रीय स्तर के लॉन टेनिस के खिलाड़ी भी हैं एवं आपने कई सारी राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय टेनिस प्रतियोगिताओं में खिताब एवं मैडल अर्जित किए है।
डॉ. मीना बारुपाल
आप वनस्पति विज्ञान की एक समर्पित शिक्षिका एवं शोधकर्ता है, जो सहायक आचार्य के रूप में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU), जोधपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग में कार्यरत हैं। आपका 13 वर्षों से अधिक का शिक्षण अनुभव है। आपकी शैक्षणिक रुचियों में मॉलिक्यूलर इकोलॉजी एवं इवोल्यूशन, पादप शरीर क्रिया विज्ञान एवं उपापचय, सूक्ष्मजीव पारिस्थितिकी, एथ्नोबॉटनी एवं औषधीय पौधे, तथा पादप जैव प्रौद्योगिकी शामिल हैं। आपने घासों तथा शाकीय द्विबीजपत्री पौधों की वर्गिकी एवं पहचान में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आपका शोध कार्य मुख्यतः पादप तनाव जीवविज्ञान एवं मरुस्थलीय पारिस्थितिकी पर केंद्रित है, जिसमे वे आणविक एवं मेटाबोलोमिक दृष्टिकोण से प्रतिकूल परिस्थितियों में पौधों के अनुकूलन का अध्ययन करती है। आपके 15 से अधिक शोध पत्र, पुस्तक अध्याय एवं लोकप्रिय वैज्ञानिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं। आप वर्तमान में शोधार्थियों का मार्गदर्शन कर रही है तथा युवा विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान के प्रति प्रेरित करती है।

Reviews
There are no reviews yet.