Create an Account

पादप जैवरसायन, कार्यिकी एंव जैव प्रौद्योगिकी

Plant Biochemistry, Physiology And Biotechnology (Hindi)

425.00 382.00

Order on WhatsApp
Categories:,
ISBN 9789367090138
Name of Authors Dr. Vinit Soni , Dr. Arun Chaudhary , Dr. Meena Barupal , Dr. Neeraj Shrimali
Name of Authors (Hindi) डॉ. विनीत सोनी , डॉ. अरुण चौधरी , डॉ. मीना बारुपाल डॉ. नीरज श्रीमाली
Edition 1st
Book Type Paper Back
Year 2026
Pages 327

डॉ. विनीत सोनी

आप वर्तमान में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविधालय के वनस्पति शास्त्र विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के रूप में सेवारत है। वर्तमान में आप पादप कार्यिकी के क्षेत्र में विगत 22 वर्षों से बर्लिन (जर्मनी), जेनेवा (स्विजरलैंड) एवं वारसा (पोलेंड) की उन्नत प्रयोगशालों के सहयोग से अनुसंधानरत है। आपके कई रिसर्च पेपर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानक जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें नेचर साइंटिफिक रिपोर्ट, फिजियोलोजिया प्लान्टेरम, फ्रंटियर इन प्लांट साइन्स जैसे प्रतिष्ठित जर्नल शामिल हैं। आपके अधीन कुल 14 शोधार्थी पीएच.डी. उपाधि प्राप्त कर चुके हैं।

डॉ. अरुण चौधरी

आप वर्तमान में महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चित्तौड़गढ़, राजस्थान में एसोसिएट प्रोफेसर, बॉटनी के पद पर सेवारत हैं। विगत 20 वर्षों से शिक्षण कार्य के साथ ब्रायोफाइट्स विषय पर शोध कार्य कर रहे हैं और आपके अनेक शोध पत्र विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय एव राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके है। पूर्व में आपकी विविध विषयों पर 4 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।

डॉ. मीना बारुपाल

आप जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के वनस्पति विभाग में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। आपका 13 वर्षों से अधिक का शिक्षण अनुभव है। आपने घासों तथा शाकीय द्विबीजपत्री पौधों की वर्गिकी एवं पहचान में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आपका शोध कार्य मुख्यतः पादप तनाव जीवविज्ञान एवं मरुस्थलीय पारिस्थितिकी पर केंद्रित है। आपके 15 से अधिक शोध पत्र, पुस्तक अध्याय एवं लोकप्रिय वैज्ञानिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

डॉ. नीरज श्रीमाली

आप वर्तमान में श्री गोविन्द गुरु राजकीय महाविद्यालय बाँसवाड़ा, राजस्थान में सहायक आचार्य (वनस्पति विज्ञान) के पद पर सेवारत हैं। लोकवानस्पतिकी, पादप रसायन विज्ञान, पादप कार्यिकी एवं पादप पारिस्थितिकी आपके शोध एवं अध्ययन के मुख्य क्षेत्र है। आपके 7 शोध पत्र विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। पूर्व में आपकी विविध विषयों पर स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की 12 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Plant Biochemistry, Physiology And Biotechnology (Hindi)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *