Create an Account

पारिस्थितिकी एंव पर्यावरण

Ecology And Environment – A Complete Book For CSIR NET, RPSC SET And M.Sc. Classes

2,995.00

Order on WhatsApp
Categories:
ISBN 9789367099551
Name of Authors Dr. Neeraj Shrimali
Name of Authors (Hindi) डॉ. नीरज श्रीमाली
Edition 1st
Book Type Hard Back
Year 2026
Pages 419

प्रस्तुत पुस्तक का लेखन हिंदी भाषा से CSIR NET एवं RPSC SET (Life Science) की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को केंद्र में रखते हुए किया गया है। पुस्तक में NET एवं SET की ‘पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण (Ecology and Environment) इकाई की संपूर्ण विषय वस्तु का समावेश किया गया है. जिसका स्तर इस अनुरूप रखा गया है कि यह एमएससी (वनस्पति शास्त्र, प्राणीशास्त्र एवं पर्यावरण अध्ययन) अथवा प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी समान रूप से उपयोगी है। पुस्तक की मुख्य विशेषता पारिस्थितिकी के विभिन्न पहलुओं से संबंधित ग्राफिकल एनालिसिस एवं अंकगणितीय समस्याओं का समावेश है, विशेष कर जैव विविधता सूचकांक (Biodiversity Indices), लोटका-वोल्टेरा कंपीटीशन मॉडल, हार्डी वीनबर्ग सिद्धांत, जीवन सारणी (Life Table) तथा समष्टि पारिस्थितिकी (Population Ecology) से संबंधित विभिन्न गणितीय सूत्रों की व्याख्या आंकिक समस्याओं के समाधान के साथ की गई है। पाठ्य पुस्तक के अंत में सीएसआईआर नेट लाइफ साइंस के विगत 5 वर्षों के प्रश्न पत्रों (पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण इकाई से सम्बन्धित) का व्याख्या सहित समाधान दिया गया है।

डॉ. नीरज श्रीमाली

आप वर्तमान में श्री गोविन्द गुरु राजकीय महाविद्यालय बाँसवाड़ा, राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर, बॉटनी के पद पर सेवारत हैं। आपने गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय से पी. एचडी, उपाधि (2022) प्राप्त की। आपने राजस्थान लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर (बोटनी) भर्ती परीक्षा-2014 में 20 रैंक तथा गुजरात लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर (बोटनी) भर्ती परीक्षा 2016 में 35 रैंक प्राप्त की है। इससे पूर्व आप माध्यमिक शिक्षा विभाग की सभी परीक्षाओं (तृतीय, द्वितीय एवं प्रथम श्रेणी शिक्षक) में चयनित होकर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। विगत 14 वर्षों से आप प्रतियोगी परीक्षाओं के मार्गदर्शन के प्रकल्प से भी जुड़े हुए हैं। आपके 7 शोध पत्र विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। पूर्व में आपकी विविध विषयों पर 12 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। विज्ञान के साथ-साथ आपकी साहित्य में भी गहरी रूचि है। आप विभिन्न पत्र पत्रिकाओं के लिए विज्ञान आलेख लिखने के अलावा अपने फेसबुक पेज ‘किस्सागोई पर विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अंतरिक्ष, महान विभूतियों, वैज्ञानिको एवं विभिन्न आविष्कारों के रोचक किस्से नियमित रूप से लिखते है।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Ecology And Environment – A Complete Book For CSIR NET, RPSC SET And M.Sc. Classes”

Your email address will not be published. Required fields are marked *