राजस्थान के जनजातीय क्षेत्र में अपराध एवं निवारण" एक विधि विषय पर प्रकाशित शोध पुस्तक है| यह पुस्तक राजस्थान के जनजाति क्षेत्र का परिचय देते हुए भारत की स्वतन्त्रता से लेकर अब तक जनजाति क्षेत्र के उत्थान एवं विकास में क्या - क्या परिवर्तन आये है को भी संगर्भित करता है जनजाति क्षत्र में रुढियों एवं परम्पराओं के कारन प्रचलित अपराधों की जानकारी डी गई है, जैसे - मौताना, डाकण, वैर, नातरा, बहु-विवाह, छेड़छाड़ एवं स्त्री लज्जा भंग, अनाधिकृत जमीनों पर कब्ज़ा, लुट, चोर, डकेती, जादू-टोना, हत्या, अपहरण, मादक पदार्थ, तस्करी, बंधुआ - मजदूरी, बालश्रम, लैंगिक अपराध, देह व्यापार तथा चल - कपट, इन अपराधों के बारे में पुस्तक में विस्तार से तथ्यों सहित समझाया गया है| लेखन ने अपराधों के होने के कारणों तथा रोकथाम के लिए किये जा रहे राज्य तथा केन्द्र सरकार के प्रयासों को अभिलिखित किया है| भारत के संवेधानिक प्रावधान, भारतीय दण्ड सहित, भारतीय प्रक्रिया सहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम एवं अनुसूचित जाती - जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, पैसा अधिनियम, वान अधिकार अधिनियम एवं जनजाति क्षेत्र से सम्बन्धित विभिन्न विधियों को विस्तार से समझाया है| यह पुस्तक विधि के विद्यार्थियों, अधिवक्ताओं, प्रशासनिक अधिकारीयों, शोधार्थियों, प्रतियोगी परीक्षा देने वाले अभ्यार्थोयों तथा जन सामान्य से लेखर जनप्रतिनिधियों के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगी| प्रस्तुत पुस्तक बदलते वैशिवक परिद्रश्य में आधुनिकता के साथ जनजाति शेत्र के उत्थान एवं विकास के लिए उपयोगी सिद्ध होगी|
राजस्थान के जनजाति क्षेत्र में अपराध एवं निवारण
Crime And Prevention In Tribal Area Of Rajasthan (Hindi)
₹1,295.00
ISBN | 9788179067079 |
---|---|
Name of Authors | Dr. Rakesh Damor |
Name of Authors (Hindi) | डॉ. राकेश डामोर |
Edition | 1st |
Book Type | Hard Back |
Year | 2018 |
Pages | 322 |
डॉ. राकेश दसर, दक्षिण के ख्यातनाम व्यक्तित्व के धनी है| दक्षिण राजस्थान के विद्यार्थियों खासकर विधि के विद्यार्थियों में आप अपनी एक विशेष पहचान रखते है| डॉ. राकेश डामोर की शिक्षा बांसवाडा जिले में राजकीय विद्यालयों महाविद्यालयों में हुई| आपकी एलएलबी वर्ष २००६ में डॉ, नागेन्द्र सिंह विधि महाविद्यालय, बांसवाडा तथा एलएलएम २००८ में मोहनल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदैपुर से हुई| वर्ष २०१० में दिएलेल तथा वर्ष २०१७ में विद्यावाचस्पति की डिग्री प्राप्त की| वोधी में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के अलावा आप अर्थशास्त्र से स्नातकोत्तर है| डॉ. राकेश डामोर राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित होकर विधि में सहायक आचार्य पद पर राजकीय विधि महाविद्यालय, भीलवाडा में कार्यरत है| वर्तमान में गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाडा में विधि विभाग के संकाय अधिष्ठाता के पद पर कार्य कर रहे है| डॉ. डामोर ने राष्ट्रिय - अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई शोध पत्र प्रकाशित व प्रस्तुत कर चुके है| आपके मार्गदर्शन में ५ शोधार्थी शोधरत है| सामाजिक और विधिक संगठनों में आप द्वारा न केवल राज्य स्तर पर अपितु राष्ट्रिय स्तर पर पुरस्कृत कार्य कर चुकी है| दक्षिणी राजस्थान में नी:शुल्क विधिक सहायता कार्यक्रम में आपका विशेष सहयोग रहा है|
Reviews
There are no reviews yet.