Create an Account

भगवदीय कथाएं

Bhagvadiya Kathay (Hindi)

Original price was: ₹295.00.Current price is: ₹265.00.

Order on WhatsApp
Categories:
ISBN 9789367090558
Name of Authors Dr. Indra Prakash Shrimali
Name of Authors (Hindi) डॉ. इन्द्र प्रकाश श्रीमाली
Edition 1st
Book Type Paper Back
Year 2026
Pages 299

डॉ. इन्द्र प्रकाश श्रीमाली

वरिष्ठ मीडियाकर्मी, आकाशवाणी की सुदीर्घ पैंतीस वर्षों की सक्रिय प्रसारण-यात्रा । अध्ययन-अध्यापन में विशेष रुचि। आकाशवाणी में नैमित्तिक उ‌द्घोषक से केंद्र निदेशक तक के दायित्वों का कुशल निष्पादन । हिन्दी एवं राजस्थानी साहित्य के पद्य-गद्य में समानांतर रुचि, लेखन व प्रकाशन। राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में विविध विधाओं में विगत् 45 वर्षों से सतत् प्रकाशन।

मीडिया से संबंधित प्रकाशन- ‘आकाशवाणी एवं प्रसारण विधाएं’, ‘संचार-जन संचार, रेडियो टेलीविजन और फिल्म’, ‘आवाज का जादू’, ‘सामुदायिक रेडियो’, आकाशवाणी की अनुभव यात्रा।

हिन्दी साहित्य से संबंधित प्रकाशन- ‘सामान्य हिन्दी ज्ञान’, ‘रस छंद एवं अलंकार’, ‘हिन्दी उपन्यास और प्रेम’।

बाल-साहित्य प्रकाशन- ‘नंद नंदन’, ‘श्री शिव नंदन’, ‘श्री केसरी नंदन’, ‘दशरथ नंदन’, ‘राघव नंदन’।

विविध प्रकाशन- ‘पखेरू नापे आकास’ (राजस्थानी काव्य संग्रह) ‘बच्चों के नाम’, प्रेरक कहानियाँ, यात्रा अविराम।

संभाग के विभिन्न विश्वविद्यालयों के पत्रकारिता के विद्यार्थियों को ‘दृश्य-श्रव्य माध्यम’ के अध्यापन का दस वर्षीय अनुभव दूरदर्शन कार्यक्रमों में सहभागिता, धारावाहिक ‘रंग बदलती दुनिया’ में अध्यापक की भूमिका।

हिन्दी फिल्म ‘हिफाजत’ में वकील की भूमिका, ईटालियन फिल्म ‘होमर’ में ‘टेलीविजन न्यूज रीडर’ की भूमिका। बॉलीवुड फिल्म ‘गांधी’ में बिहारी कृषक की भूमिका। भक्तिमती मीरा के शताधिक पदों का मल्टी ट्रेक डिजिटल रिकॉर्डिंग कर सीडी निर्माण।

आकाशवाणी से सेवानिवृत्ति पर ‘प्रसंग संस्थान’ की संस्थापना। जो सामाजिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, सास्कृतिक सरोकारों से संबद्ध संस्था सेवा कार्य कर रही है। स्वाध्याय एवं स्वतंत्र लेखन।

संप्रति – संस्थापक, अध्यक्ष, प्रसंग संस्थान, 49, खारोल कॉलोनी, फतहपुरा, उदयपुर (राज.) 313001

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Bhagvadiya Kathay (Hindi)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *