Create an Account

चिंता एंव अवसाद : एक व्यावहारिक मार्गदर्शिका

Anxiety and Depression: A Practical Guide (Hindi)

995.00 895.00

Order on WhatsApp
Categories:
ISBN 9789367098172
Name of Authors Dr. Tarun Kumar Sharma
Name of Authors (Hindi) डॉ. तरुण कुमार शर्मा
Edition 1st
Book Type Hard Back
Year 2026
Pages 168

‘चिंता एवं अवसादः एक व्यावहारिक मार्गदर्शिका’ पुस्तक का मुख्य उद्देश्य पाठकों में चिंता एवं मानसिक अवसाद से जुड़े मिथकों को दूर करते हुए इनके लक्षणों, कारणों एव उपचार के संभावित तरीकों की समझ विकसित करना है। हालांकि यह पुस्तक पेशेवर परामर्श एवं उपचार का विकल्प नहीं है, परन्तु इससे अर्जित ज्ञान स्वयं के साथ-साथ अन्य की मानसिक समस्याओं को समझने हेतु भी उपयोगी होगा। मानसिक रोगों को लेकर समाज में कई भ्रान्तियां हैं जिससे कि सही समय पर रोगी को उपचार सुलभ नही हो पाता। कई मामलों में तो रोगी उपचार से वंचित रहता है। उपचार के अभाव में मानसिक रोग की तीव्रता बढ़ती जाती है। सही जानकारी होने से मानसिक समस्याओं से ग्रसित व्यक्ति या उनके परिजन इसे अभिशाप समझ कर छिपाने के बजाय उचित परामर्श एवं चिकित्सा सहायता ले सकेंगे। चिंता एवं मानसिक अवसाद जैसी समस्याओं का उपचार संभव है, आवश्यकता एक सही कदम उठाने की है। पुस्तक का मुख्य उद्देश्य पाठकों को यही जरूरी कदम उठाने हेतु अभिप्रेरित करना है।

आभारः इस पुस्तक का लेखन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (द्वितीय चरण) के तहत संभव हुआ है। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में संचालित हुई इस परियोजना हेतु राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान 2.0 का आभार।

डॉ. तरूण कुमार शर्मा मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में वर्ष 2012 से सहायक आचार्य के रूप में कार्यरत है। वर्तमान में मनोविज्ञान विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष है। डॉ. शर्मा ने वर्ष 2007 में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की। यू.जी.सी. नेट एवं आरपीएससी द्वारा आयोजित सेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की। पूर्व में आप सेन्टर फॉर आर्गेनाइजेशन डवलपमेंट हैदराबाद, आईएमएस लर्निंग रिसोर्सेस मुम्बई-नोएडा एवं ऐश्वर्या पी. जी. कॉलेज उदयपुर में भी सेवाएं दे चुके है। तीस से अधिक शोधपत्र एवं पुस्तक अध्याय प्रकाशित कर चुके है। आपके मार्गदर्शन में अब तक 5 शोधार्थियों ने पीएच. डी. उपाधि प्राप्त की है। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत संचालित कौशल एवं उद्यमिता विकास परियोजना के समवन्यक रहे है। इण्डियन एकेडमी ऑफ अप्लाइड साइकोलॉजी, इण्डियन जीरोन्टोलोजिकल एसोसिएशन के भी सदस्य है। आपकी एक और पुस्तक ‘मेनेजिंग दी सुसाइडल माइंड’ प्रकाशित हुई है।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Anxiety and Depression: A Practical Guide (Hindi)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *