Create an Account

स्वास्थ्य विज्ञान

Health Science (Hindi)

225.00

Order on WhatsApp
Categories:
ISBN 9789367090114
Name of Authors Dr. Sarita Kumawat , Dr. Shweta Vyas , Dr. Adhidesh S. Kumawat
Name of Authors (Hindi) डॉ. सरिता कुमावत , डॉ. श्वेता व्यास , डॉ. अधिदेश एस. कुमावत
Edition 1st
Book Type Paper Back
Year 2026
Pages 185

इस पुस्तक में स्वास्थ्य विज्ञान एवं रोगों की जानकारी दी गई है, शरीर के विभिन्न अंगों और प्रणालियों की संरचना और कार्यों को चित्रों के माध्यम से सरल तरीके से समझाया गया है, जैसे: कोशिका और ऊतक, रक्त परिसंचरण तंत्र, पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र, उत्सर्जन तंत्र, तंत्रिका तंत्र, संवेदी अंग एवं प्रजनन तंत्र आदि। पाठकों को इस पुस्तक में मुख्य बिंदुओं और उप-बिंदुओं के रूप में वर्गीकृत भागों में संपूर्ण पाठ्यक्रम मिलेगा।

डॉ. सरिता कुमावत वर्तमान में राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर के गृह विज्ञान विभाग में विभाग प्रभारी एवं प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें शिक्षण एवं शोध कार्य में 27 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने गृह विज्ञान महाविद्यालय, उदयपुर से स्नातक स्तर पर मेरिट स्थान और स्नातकोत्तर स्तर पर मेरिट स्कॉलरशिप प्राप्त की है। उनके कई शोधपत्र प्रगति पर हैं और कई शोधपत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों और संगोष्ठियों में प्रस्तुत किए जा चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में चार छात्राओं ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है और दो छात्राएँ शोध (पीएच.डी.) कर रही हैं। उनकी अन्य प्रकाशित पुस्तकें हिंदी और अंग्रेजी में “प्राथमिक चिकित्सा एवं गृह नर्सिंग”, “मानव शरीर क्रिया विज्ञान”, “वस्त्र एवं वस्त्र उद्योग”, “खाद्य एवं पोषण” एवं ” पाक विद्या एवं आहार नियोजन” हैं।

डॉ. श्वेता व्यास वर्तमान में राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय उदयपुर के गृह विज्ञान विभाग में सह आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। इन्हें शिक्षण एवं शोध कार्य में 17 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने गृह विज्ञान महाविद्यालय के बीकानेर से स्नातक एवं गृहविज्ञान महाविद्यालय उदयपुर से भोजन एवं पोषण में स्नातकोत्तर एवं विद्यावाचस्पति की उपाधि प्राप्त की है। इनके 18 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके है एवं कई शोध पत्रों पर लेखन कार्य जारी है। इनके शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों (सेमिनार एवं कॉन्फ्रेन्स) में प्रस्तुत किए जा चुके हैं। इनके उत्कृष्ट निर्देशन में 4 विद्यार्थी शोध (पीएच.डी.) कर रहे है।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Health Science (Hindi)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *