Create an Account

जनजातीय समाज में माँ-बच्चे के स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं का प्रभाव: एक समाजशास्त्रीय अध्ययन

Janjatiya Samaj Me Maa- Bacche Ke Swasthy Se Sambandhit Yojanao Ka Prabhav : Ek Samajshastriy Adhyayan

795.00

Order on WhatsApp
Categories:
ISBN 9788179067895
Name of Authors Dr. Ranjeet Kumar Meena
Name of Authors (Hindi) डॉ. रणजीत कुमार मीणा
Edition 1st
Book Type Hard Back
Year 2019
Pages 180

डॉ. रणजीत कुमार मीणा उदयपुर जिले की तहसील सराड़ा के ग्राम सिंघटवाड़ा, जावरमाईन्स कस्बे के निवासी है। इनकी शिक्षा विश्वविद्यालय सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के कला संकाय में स्नातक, एम.ए समाजशास्त्र, लोक प्रशासन, बी.एड. पीएच.डी. मोहललाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर से हुई है। आर.पी. एस. सी. द्वारा आयोजित स्लेट उत्तीर्ण किया है। डॉ मीणा राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा चयनित होकर राजस्थान शिक्षा सेवा (महाविद्यालय शाखा), कॉलेज शिक्षा विभाग, जयपुर द्वारा इनकी नियुक्ति 2008 में असिस्टेंट प्रोफेसर (समाजशास्त्र) विषय में हुई है। इनका पदस्थापन राजकीय स्नानकोत्तर महाविद्यालय, नाथद्वारा (राजसमद), राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, प्रतापगढ़ जिला-प्रतापगढ़, राजकीय महाविद्यालय खेरवाड़ा (जिला-उदयपुर) में अध्यापन का कार्य किया। आपके विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक शोध पत्र-पत्रिकाओं में लगभग 10 आलेख प्रकाशित हुये है। पिछले 10 वर्षों से समाजशास्त्र में अध्यापन एवं अनुसंधान कार्य में जुड़े हुए है। आदिवासी मामलों के जानकार है। आपके द्वारा लगभग 50 से अधिक अर्तराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में सहभागिता, तकनीकी सत्र अध्यक्षता एवं पत्रवाचन किया है। डॉ. मीणा समाजशास्त्री, शिक्षाविद, शोधकर्ता एवं आदिबासी लेखक, विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

डॉ मीणा को ग्लोबल मेनेजमेंट काउन्सिल का नेशनल एजुकेशन एण्ड रिसर्च अवार्ड आदर्श विद्या सरस्वती राष्ट्रीय पुरस्कार संभाग स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, श्री मेवाड़ वागड़-मालवा जनजाति समाज सस्थान, उदयपुर द्वारा आदिकवि महर्षि बाल्मीकि गौरव पुरस्कार माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर द्वारा जनजाति प्रतिभा सम्मान, अनुसूचित जाति-जनजाति कॉलेज शिक्षक सम्मान, इंडियन एजुकेशन काग्रेस द्वारा टीचिंग एक्सीलेंट अवार्ड एवं अन्य राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। आप राजस्थान समाजशास्त्र परिषद, मूल प्रश्न, सामाजिक बदलाव, अरावली उदघोष, सामाजिक शोघ समग्र आदि पत्र-पत्रिकाओं के सदस्य है एवं समता साहित्य अकादमी, उदयपुर के जिलाध्यक्ष है। विभिन्न शोध पत्रिकाओं के सम्पादक एवं सलाहकार मण्डल में भी है।

बर्तमान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खेरवाड़ा जिला-उदयपुर के कार्यवाहक प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र विभाग के पद पर कार्यरत है। आदिवासी अंचल क्षेत्र में विगत 6 वर्षों से निरन्तर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विशेषकर जनजाति विद्यार्थियों के लिए अध्यापन कार्य के साथ-साथ केरियर काउन्सलिंग संबंधी मार्गदर्शक, परामर्शदाता एवं जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में उत्कृष्ट कार्य कर रहे है। राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के कार्यक्रम अधिकारी अधिष्ठाता, छात्र कल्याण समन्वयक युवा विकास केन्द्र समन्वयक महाविद्यालय एस. सी. एस.टी. सेल आदि महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्यरत हैं।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Janjatiya Samaj Me Maa- Bacche Ke Swasthy Se Sambandhit Yojanao Ka Prabhav : Ek Samajshastriy Adhyayan”

Your email address will not be published. Required fields are marked *