डॉ. जगमोहन सिंह राठौड़, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय में पूर्व सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष रहे हैं। आपको पुस्तकालय में कार्य करने का 46 वर्षों का अनुभव है। आपको कई विश्वविद्यालयों में पुस्तकालय विज्ञान विषय के अध्यापन का अनुभव है। आप ILA के IASLIC के आजीवन सदस्य हैं। आप पुस्तकालय विज्ञान एवं समाजशास्त्र में स्नात्कोत्तर एवं पुस्तकालय विज्ञान में विद्यावाचस्पति (Ph.D.) हैं। आपने पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान की देश के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित अनेकों राष्ट्रीय स्तर की कार्यशालाओं, कॉन्फ्रेंसेज एवं संगोष्ठियों में भाग लिया है। आपकी दो पुस्तकें तथा 10 शोधपत्र राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
डॉ. अनिल शर्मा, विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग, संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा हैं। पूर्व में आप मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर में सेवारत रहे हैं। आप विश्वविद्यालय सेवा में विगत 43 वर्षों से सेवारत हैं। आप इंजिनीयरिंग स्नातक, एम.बी.ए., एम.लिब. एवं यूजीसी नेट उत्तीर्ण होने के साथ ही दो भिन्न विषयों-प्रबंध अध्ययन (Management Studies) एवं पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान (Library and Information Science) में विद्यावाचस्पति (Ph.D.) हैं। आपने पुस्तकालय विज्ञान की अनेकों राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की कार्यशालाओं, कॉन्फ्रेंसेज एवं संगोष्ठियों में भाग लिया है। आपके शोध निर्देशन में 2 विद्यार्थियों को पीएच.डी. अवार्ड हो चुकी है तथा 42 विद्यार्थियों ने डिजर्टेशन शोध कार्य किया है। आप कई विश्वविद्यालयों में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय विशेषज्ञ के रूप में मार्गदर्शन कर रहे हैं। आपकी दो पुस्तकें, दो संपादित पुस्तकें तथा 28 शोधपत्र अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं।

Reviews
There are no reviews yet.