Create an Account

वन क्षेत्रों में आग प्रबंधन

Fire Management In Forest Areas (Hindi)

2,495.00 2,245.00

Order on WhatsApp
Categories:
ISBN 9789367091364
Name of Authors Dr. Satish Kumar Sharma
Name of Authors (Hindi) डॉ. सतीश कुमार शर्मा
Edition 1st
Book Type Hard Back
Year 2025
Pages 237

डॉ. सतीश कुमार शर्मा ने वन विभाग, राजस्थान में 36 वर्षों से अधिक राजकीय सेवा प्रदान की है। इस दौरान श्रेष्ठ अनुसंधान, लेखन, वानिकी विकास एवं वन्यजीव संरक्षण-प्रबन्धन कार्यों पर डॉ. गोरख प्रसाद पुरस्कार (1986), अखिल भारतीय वानिकी पुरस्कार (1990), वन पालक पुरस्कार (1995), वानिकी लेखन पुरस्कार (1996), विज्ञान वाचस्पति (1997), डॉ. सलीम अली वन्य जीव राष्ट्रीय फैलोशिप (1997), इन्दिरा प्रियदर्शिनी वृक्ष मित्र पुरस्कार (1998), मेदिनी पुरस्कार (1999 एदं 2006), इन्डियन फोरेस्टर अवार्ड (1999), डॉ. रतन कुमारी पदक (2000), राजस्थान सिविल सेवा पुरस्कार (2013), मिर्जा राजा राम सिंह पुरस्कार (2014), सोसायटी फॉर प्रोमोशन ऑफ साइन्स एण्ड रिसर्च, उदयपुर द्वारा प्रदत्त लाइफटाइम अचीवमेन्ट अवार्ड (2019), जाइश वाइल्ड लाइफ कन्जवेशन अवार्ड (2019), टाईगर वाच, सवाई माधोपुर द्वारा प्रदत्त दें सुजान राजस्थान लाइफटाइम वाइल्ड लाइफ कन्जर्वेशन अवार्ड (2020) आदि प्राप्त हुये। वन्य जीव संरक्षण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु राजस्थान पत्रिका, उदयपुर ने वर्ष 2020 में आपको प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। वर्ष 2024 में डॉ. शर्मा को ‘मेवाड गौरव सम्मान प्रदान किया गया। आर्निथोबॉटनी ऑफ इण्डियन वीवर बर्डस, लोक प्राणी विज्ञान, वन्यजीव प्रबन्ध, ऑर्किड्स ऑफ डेजर्ट एण्ड सेमी-एरिड बायोजियोग्राफिक जोन्स ऑफ इण्डिया, वन्य प्राणी प्रबन्धन एवं पशु चिकित्सक, फौनल एण्ड फ्लोरल एन्डेमिज्म इन राजस्थान, ट्रेडिशनल टैक्निक्स यूज्ड टु प्रोटेक्ट फार्म एण्ड फॉरेस्ट्स इन इण्डिया, वन विकास एवं परिस्थितिकी, वन पौधशालाः स्थापना एवं प्रबन्धन, वन पुनरूद्भवन एवं जैव विविधता संरक्षण, वन्यप्राणी बचाव एवं पुनर्वास, नेचुरल हैरीटेज ऑफ मेवाड़ एवं फौनल डाइवर्सिटी ऑफ राजस्थान नामक प्रसिद्ध पुस्तकों के आप प्रणेता हैं। डॉ. शर्मा ने ‘बटरफलाई ऑफ मेवाड़ बायोडाइवर्सिटी पार्क, उदयपुर, राजस्थान नामक पुस्तिका का सम्पादन किया है। डॉ. शर्मा अन्तराष्ट्रीय स्तर के पत्र “कंजर्वेशन टाईम्स” के संपादक मण्डल में भी शामिल हैं। आपके 700 से अधिक लोकप्रिय एवं वैज्ञानिक लेख हिन्दी व अंग्रेजी भाषा में देश-विदेश में विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं एवं अनुसंधान जर्नलों में प्रकाशित हुए हैं। डॉ. शर्मा देश-विदेश में काफी भ्रमण भी कर चुके हैं।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Fire Management In Forest Areas (Hindi)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *