नाम : डॉ. मीना बया
शिक्षा : M.A. ड्राईंग एण्ड पेन्टिंग स्वर्ण पदक के साथ, Ph.D.
M.L.S.U. उदयपुर, पेशे से चित्रकार। पुस्तकः मेवाड़ के प्रमुख जैन देवालयों का वास्तु तथा मूर्तिशिल्प। भागीदारीः राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक दर्जन से अधिक एकल एवं 50 के लगभग समूह कला प्रदर्शनियाँ। राष्ट्रीय स्तर पर देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कला-दीर्घाओं एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, यू. के. भूटान, जापान, पोलेण्ड, जर्मनी, न्यूजीलैण्ड आदि देशों की कला दीर्घाओं में चित्र प्रदर्शित।
पुरस्कार एवं सम्मान : 2022 : कला के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य हेतु कला, साहित्य एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान एवं राज. ल. क. अकादमी, जयपुर द्वारा सम्मानित। 1988, 2015 एवं 2020 में राज्य कला पुरस्कार, राज. ल. क. अकादमी, जयपुर। 2000-2002 : जूनियर फैलोशिप-प्रिन्ट मेकिंग हेतु, सांस्कृतिक मंत्रालय, भारत सरकार दिल्ली। 1996-फैलोशिप प्रिन्ट मेकिंग हेतु ब्रिटिश काउन्सिल, दिल्ली व आर्ट काउन्सिल ऑफ वेल्स यू.के.। 1993: रिसर्च ग्रान्ट-प्रिन्ट मेकिंग हेतु राष्ट्रीय ल. क. अकादमी दिल्ली। संग्रह : देश व विदेश के सरकारी एवं निजी कला संग्रह में चित्राकृतियाँ। लेख : सुजस, अनेकान्त, मिमान्सा, जागति-ज्योत एवं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की पत्र-पत्रिकाओं में मूर्तिकला एवं चित्रकला पर लेख प्रकाशित। मधुमति, भोजपुरी पत्रिका, इण्डिया टुडे, नवनीत एवं अन्य प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में चित्र एवं रेखांकन प्रकाशित।
विशेष : 2007-2010 तीन वर्षों तक स्वैच्छिक उदयपुर के सेन्ट्रल जेल में कैदियों को तनाव-मुक्ति हेतु कला सृजन का प्रशिक्षण। समय-समय पर कला पर रेडियो वार्ता।
विगत 38 वर्षों से राजस्थान के विभिन्न महाविद्यालयों में अध्यापन एवं प्रशासनिक कार्य।
पूर्व प्राचार्य, राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर।
सम्प्रति : स्वतंत्र चित्रकार एवं लेखन कार्य में रत।
सम्पर्क : “स्टूडियो 448” अ हाऊस ऑफ कन्टेम्परेरी आर्ट 448, शास्त्री सर्कल, उदयपुर (राज.) 313001
मोबाईल : 98291 45207
E-mail: [email protected] | www.meenabaya.com

Reviews
There are no reviews yet.