अखिल भारतीय सेवाओं में ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस) स्वतंत्र भारत की प्रशासनिक व्यवस्था काआधार स्तम्भ है| यह आई.सी.एस. की उत्तराधिकारी है जिसे लायड जार्ज ने ‘स्टील फ्रेम’ की संज्ञा दी थी| भारतीय लोकमत आई.सी.एस. जैसी सेवाओं का स्वधिकता संघर्ष के दिनों में विरोधी था फिर भी स्वाधीनता के बाद उसके प्रतिरूप ‘आई.ए.एस.’ (IAS) का गठन किया गया| पिछले 50 वर्षो में आई.ए.एस.’ की अनेक आधारों पर आलोचना की गई है: आलोचकों के अनुसार यह सामान्यक सेवा है जिसमे तकनीकी दक्षता का अभाव पाया जाता है, विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु विशेषज्ञ सेवाएं अधिक उपयुक्त होती है, इसके कार्मिकों में प्रतिबद्धता का गुण नहीं पाया जाता आदि –आदि| इन आलोचनाओं के बावजूद लेखिका का मत है की यह सेवा भारत जैसे विशाल देश में केन्द्र एवं राज्यों में समन्वय स्थापित करने तथा राष्ट्रीय एकीकरण की स्थापना में आद्वितीय योगदान दे रही है| प्रस्तुत ग्रन्थ में आई.ए.एस. के उदभव एवं विकास, भर्ती एवं प्रशिक्षण, विकास प्रशासन के परिप्रेक्ष्य में आई.ए.एस. की प्रासंगिकता पर भी विचार किया गया है| लेखिका की मान्यता है की कुल मिलकर आई.ए.एस ने संविधान निर्माताओं की आशाओं को पूरा किया है|
भारतीय प्रशासनिक सेवा (I.A.S.)
Indian Administrative Service (I.A.S.) (Hindi)
₹225.00
Order on WhatsApp| ISBN | 818623120x |
|---|---|
| Name of Authors | Manju Phadia |
| Name of Authors (Hindi) | मंजु फड़िया |
| Edition | 1st |
| Book Type | Hard Back |
| Year | 1996 |
| Pages | 122 |
| Language | Hindi |
डॉ. मंजु फड़िया प्रतिष्टित शेक्षणिक कैरियर की धनि रही है| माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में सम्पूर्ण राजस्थान में कीर्तिमान स्थापित के सन 1983 तथा 1984 की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की योग्यता सूचि में स्थान बनाते हुए सन 1987 में बी,ए. की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की| जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर से क्रमश: 1989 एवं 1990 में राजनीति विज्ञान में एम.ए. तथा एम.फिल. की उपाधियाँ योग्यता सूचि में प्रथम स्थान के साथ प्रथम श्रेणी में अर्जित की| ‘पाश्चात्य राजनीतिक चिन्तन का इतिहास’, ‘भारत में केन्द्र-राज्य सम्बन्ध’ तथा ‘संविधानिक विकास एवं राष्ट्रीय आन्दोलन’ जैसी लब्ध प्रतिष्टित पुस्तकों की आप सह लेखिका हैं| जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा सन 1993 में आपकों राजनीति विज्ञान में ‘डॉक्टर ऑफ फिलोसोफी’ उपाधि से सम्मानित किया गया| सम्प्रति स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग, राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में व्याख्याता पद पर कार्यरत है|

Reviews
There are no reviews yet.